{"_id":"6ab109b4a36d24354b06ff62","slug":"video-lawyers-demands-for-arrest-of-police-personnel-in-the-sisaiya-khurd-incident-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: सिसैया खुर्द कांड में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: सिसैया खुर्द कांड में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mukesh Kumar
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:10 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के सिसैया खुर्द कांड में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की। बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महासंघ की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के निलंबन से प्रथम दृष्टया उनकी संलिप्तता सामने आती है। इसके बावजूद उन्हें केवल लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्रामीणों के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। अधिवक्ता महासंघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि निर्दोष नागरिकों के दमन को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोषी पुलिसकर्मियों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया तो महासंघ व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।