फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Python coils around man who cutting grass in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: खेत में घास काट रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, साथियों ने बचाई जान; देखें वीडियो

Mon, 21 Sep 2026 12:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके में चारा काटने गए युवक पर अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने युवक के हाथों को जकड़ लिया। युवक ने शोर मचाकर अपने साथियों को बुलाया। उन्होंने कड़ी मशक्कत करके अजगर को उसके शरीर से अलग किया। इसके बाद अजगर दोबारा खेतों में चला गया। 

विज्ञापन
Python coils around man who cutting grass in Lakhimpur Kheri
अजगर ने युवक को जकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निघासन इलाके में घास काटने गए एक युवक को अजगर ने जकड़ लिया। युवक के साथियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे अजगर के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई। इस घटना में युवक के बाएं हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार चल रहा है। युवक को जकड़े अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


देखें वीडियो 

यह घटना कुछ दिन पहले सिंगाही रोड स्थित नई बस्ती गांधीनगर वार्ड नंबर चार में हुई। बताया गया कि मुनेश उर्फ मुंशी अपने साथी चुन्ना और सुखविंदर के साथ घास काटने गया था। घास में छिपे एक अजगर ने अचानक मुनेश पर हमला कर दिया और उसे जकड़ लिया। अजगर से जकड़े होने के बावजूद मुनेश ने साहस दिखाया और खेत से बाहर आकर अपने साथियों को मदद के लिए पुकारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनेश के शरीर पर अजगर लिपटा देख साथियों के होश उड़ गए। साथियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को मुनेश से अलग किया। इस दौरान अजगर के दांत लगने से मुनेश का बायां हाथ घायल हो गया। साथियों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। फिलहाल मुनेश का उपचार घर पर ही जारी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील 
रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना रविवार को ही मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना दो-तीन दिन पहले घास काटने गए युवक के साथ हुई थी। एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी के लिए एक वन टीम भेजी गई है। रेंजर ने स्थानीय लोगों से घास काटने या जंगल के आसपास जाते समय सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed