{"_id":"6ab0d2ce51454124fb002302","slug":"two-people-killed-by-gunfire-at-a-school-in-lakhimpur-kheri-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात: चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात: चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
Mon, 21 Sep 2026 12:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:16 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में सोमवार सुबह गोलियां चलने से दहशत फैल गई। एक युवक ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में पुलिस अफसर, मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली के सिविल लाइन के निकट शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी में दिनदहाड़े एक युवक ने शिक्षिका को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक के बाद एक चार गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूली बच्चों में दहशत फैल गई। स्टाफ भी घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम-एसपी के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया। शिक्षिका और हमलावर युवक, दोनों के परिवार परिचित थे। दोनों एक दूसरे से बात करते थे, कुछ दिनों से शिक्षिका बात नहीं कर रही थी। घटना के पीछे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: खेत में घास काट रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, साथियों ने बचाई जान; देखें वीडियो
सोमवार को चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षण कार्य चल रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28 वर्ष) स्कूल की शिक्षिका निसात फातिमा ( 26 वर्ष) से मिलने की बात कहकर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ देर परिसर में ही बातचीत की। इसके बाद दोनों पहली मंजिल पर सीनियर केजी बी के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे।
यहीं पर हुई वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने चार फायर किए
यहां पर बातचीत के दौरान ही अचानक सऊद ने शिक्षिका निसात फातिमा पर 315 बोर के तमंचे से फायर झोंक दी। गोली लगने से फातिमा बचाव में भागी तो युवक ने दोबारा फायर किया। यह गोली फातिमा के जा लगी। इसके साथ ही उनसे खुद की कनपटी पर भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सऊद ने कुल चार फायर किए। स्कूल का स्टाफ जब तक कुछ समझ पाता इससे पहले ही दोनों की मौत हो गई। गोलीकांड के बाद विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई।
यहां पर बातचीत के दौरान ही अचानक सऊद ने शिक्षिका निसात फातिमा पर 315 बोर के तमंचे से फायर झोंक दी। गोली लगने से फातिमा बचाव में भागी तो युवक ने दोबारा फायर किया। यह गोली फातिमा के जा लगी। इसके साथ ही उनसे खुद की कनपटी पर भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सऊद ने कुल चार फायर किए। स्कूल का स्टाफ जब तक कुछ समझ पाता इससे पहले ही दोनों की मौत हो गई। गोलीकांड के बाद विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई।
आरोपी सऊद और निसात फातिमा के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। इधर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए गए। डीएम-एसपी ने मृतकों के परिजनों से घटना के संबंध में बातचीत कर जानकारी हासिल की। इधर पुलिस को मौके से दो तमंचे, चार खोखा कारतूस के साथ ही एक जिंदा कारतूस बरामद हुई है।
स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते डीएम और एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि दोनों परिवार एक दूसरे से परिचित थे। इसके चलते युवक और शिक्षिका बातचीत करते थे। इधर कुछ दिनों से लड़की बात नहीं कर रही थी। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज युवक ने लड़की को गोली मारते हुए खुद भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।