{"_id":"68adcf64730d4e490f0f0dbc","slug":"video-fire-alert-personnel-are-undergoing-training-in-lakhimpur-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फायर गार्ड पद पर की जाएंगी भर्ती, लखीमपुर में प्रशिक्षण ले रहे अग्नि सचेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर गार्ड पद पर की जाएंगी भर्ती, लखीमपुर में प्रशिक्षण ले रहे अग्नि सचेतक
फायर स्टेशन लखीमपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अग्नि सचेतक योजना के तहत मंगलवार को अग्नि सचेतकों को आग लगने के बाद उससे बचाव की विभिन्न जानकारियां दी गईं। गैस सिलिंडर समेत अन्य कारणों से आग लगने के बाद उस पर कैसे काबू करना है और क्या उपाय करने हैं, यह बताया गया।
निरीक्षक प्रदीप तेवतिया ने विद्युत शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की रोकथाम और बचाव की विधियां समझाई गईं। साथ ही उन्होंने आग लगने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार के तरीकों की जानकारी दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एआर शर्मा ने बताया कि बड़े संस्थान, मल्टीप्लेक्स, होटल, सिनेमा, फैक्टरी आदि में सरकार द्वारा फायर गार्ड रखने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण लेने के लिए आमंत्रित किया है। बताया कि फायर स्टेशन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच पूरा हो चुका है, अब यह दूसरा बैच है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।