{"_id":"6a8750940d5172f8f304d48d","slug":"teacher-missing-from-kasturba-vidyalaya-for-months-instructions-for-termination-of-service-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-182867-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा विद्यालय में महीनों से गायब शिक्षिका, सेवा समाप्ति के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा विद्यालय में महीनों से गायब शिक्षिका, सेवा समाप्ति के निर्देश
Fri, 21 Aug 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
कस्बूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं से जानकारी लेते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार। स्रोत स्वंय
लखीमपुर खीरी। बेहजम के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिका रंजना तिवारी के महीनों से ड्यूटी से गायब रहने का मामला सामने आया है। बुधवार देर शाम विद्यालय पहुंचे सीडीओ अभिषेक कुमार ने उनकी सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। बिना पूर्व सूचना हुए निरीक्षण में अन्य व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की गई।
सीडीओ ने छात्राओं के बीच बैठकर पढ़ाई, भोजन और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं से बातचीत कर कक्षा में उनका अधिगम स्तर भी परखा और पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन और विषय की समझ के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वाद, समय पर भोजन मिलने, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी बताए।