{"_id":"6a8751017e3777496c08a178","slug":"kasturba-schools-kitchens-and-canteens-inspected-19-samples-sent-to-lab-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-182902-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा विद्यालयों की रसोई-कैंटीन जांची, 19 नमूने लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा विद्यालयों की रसोई-कैंटीन जांची, 19 नमूने लैब भेजे
Fri, 21 Aug 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की रसोई और कैंटीन की जांच की। 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) बृजेंद्र शर्मा के निर्देश पर निघासन रकेहटी, लखीमपुर, मितौली, कुम्भी, रमियाबेहड़ और बेहजम के कस्तूरबा विद्यालयों में अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खुले मसाले और खाद्य तेल का इस्तेमाल न करने तथा पैकेट पर निर्माता का पूरा पता, लाइसेंस या पंजीकरण संख्या, पैकिंग और एक्सपायरी तिथि देखकर ही खाद्य सामग्री खरीदने की सलाह दी।
छात्राओं को अत्यधिक रंगीन, खुले में बिकने वाले और प्रिंटेड कागज पर रखे खाद्य पदार्थों से बचने के लिए जागरूक किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का बार-बार इस्तेमाल न करने, व्यक्तिगत स्वच्छता और रसोई की हाइजिन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विभागीय टीम ने विभिन्न बाजारों से खोया के 11, दूध के 18, ड्राई फ्रूट के चार, पनीर का एक, घी के दो, क्रीम का एक, शर्बत के दो और आइसक्रीम के दो नमूने भी लिए।