फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Celebrated birth anniversary by remembering the contribution of Rajiv Gandhi

Lakhimpur Kheri News: राजीव गांधी के योगदान को याद कर मनाई जयंती

Fri, 21 Aug 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Celebrated birth anniversary by remembering the contribution of Rajiv Gandhi
मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के बीच मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गोष्ठी में कांग्रेस नेता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने दूरदर्शी और प्रगतिशील सोच के साथ देश को आधुनिक दृष्टि दी और 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि उन्होंने देश को तकनीकी क्रांति से जोड़कर विकास की नई राह दिखाई। इस दौरान रियाज अहमद मोनू, दीपक बाजपेई, गंगाराम राजवंशी, रामजीवन राज, जावेद अली एडवोकेट, सत्ती सरन गौतम, सलीम अहमद समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

मूकबधिर विद्यालय में भी शहर कांग्रेस नेताओं ने बच्चों के साथ राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। केक काटकर बच्चों को फल, मिठाई और अन्य सामग्री वितरित की गई। शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने युवाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ खुशियां बांटना उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बृहस्पतिवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर हुए कार्यक्रम में डॉ. पूर्वी वर्मा और जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर प्रेम कुमार वर्मा, केके मिश्रा, रामकुमार वर्मा, अशोक वाल्मीकि, सुधीर शुक्ला, सुभाष वर्मा, सचिन कुमार, नारायण लाल वर्मा, विजय कुमार, पंकज पटेल, योगेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के बीच मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद

मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के बीच मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed