{"_id":"6ab3e65d5c81579def0a01f3","slug":"lapses-in-school-security-persist-even-after-the-shooting-incident-in-lakhimpur-kheri-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: गोलीकांड के बाद भी स्कूलों की सुरक्षा में झोल, कहीं रजिस्टर मिला तो कहीं बेरोकटोक प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: गोलीकांड के बाद भी स्कूलों की सुरक्षा में झोल, कहीं रजिस्टर मिला तो कहीं बेरोकटोक प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:16 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या और हमलावर के खुदकुशी करने की घटना के बाद भी शहर के कई शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। बुधवार को की गई पड़ताल में कई इंटर कॉलेजों में प्रवेश रजिस्टर रखे मिले और आने-जाने वालों की एंट्री भी कराई जा रही थी, लेकिन कुछ विद्यालयों में गेट पर कर्मचारी तो मिले, लेकिन न एंट्री रजिस्टर था और न ही लोगों से पूछताछ की जा रही थी।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले बेहतर मिली। यहां आने-जाने वालों की एंट्री कराई जा रही थी और एक पुलिसकर्मी भी तैनात मिला। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय और स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में भी प्रवेश रजिस्टर मौजूद मिला। इन विद्यालयों में आने वाले लोगों की एंट्री कराई जा रही थी।
वहीं पीके इंटर कॉलेज में लोग बिना रोक-टोक अंदर आते-जाते मिले। गेट पर मौजूद व्यवस्था के बावजूद आगंतुकों की एंट्री को लेकर कोई खास सख्ती नहीं दिखी।
बेसिक विद्यालयों में सबसे ज्यादा लापरवाही
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा चिंताजनक मिली। महाराज नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का गेट अंदर से बंद था, लेकिन वहां न कोई सुरक्षाकर्मी मिला और न ही एंट्री रजिस्टर था। दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय पिपरिया का गेट खुला मिला। यहां कोई भी व्यक्ति बेरोकटोक अंदर जा सकता है। छाउछ बीआरसी विद्यालय में भी लोगों की आवाजाही पर कोई रोक-टोक नहीं दिखी।
जिले के कई अन्य प्राथमिक विद्यालयों में कहीं बाउंड्रीवाल नहीं है तो कहीं गेट तक नहीं है। ऐसे में बाहरी लोगों के विद्यालय परिसर में पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं भी तैनात हैं। घटना के बाद शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।