{"_id":"6ab39662e1f5d4646404b33f","slug":"video-lkhanauu-ma-eldae-ka-tha-naii-aavasaya-yajanae-lnaca-karaga-saema-yaga-karaga-maltasatara-aparatamata-ka-shabharabha-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में एलडीए की दो नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा, सीएम योगी करेंगे मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में एलडीए की दो नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा, सीएम योगी करेंगे मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट का शुभारंभ
राजधानी में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे के पास वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसी मौके पर पांच मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी शुभारंभ होगा। इनमें पार्क व्यू, लेक व्यू, बागेश्वरी, अदिति और ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट शामिल हैं। वरुण और नैमिष नगर में करीब पांच हजार भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में जमीन की कीमत करीब 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई है। सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर की कीमत 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई है। पंजीकरण ऑनलाइन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।