{"_id":"6a8f20df2b2ef91df40b7905","slug":"video-welcome-kasya-echoed-with-the-sounds-of-ya-rasulallah-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मरहबा... या रसूलल्लाह की सदाओं से गूंजा कसया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरहबा... या रसूलल्लाह की सदाओं से गूंजा कसया, आकर्षक झांकियों के साथ निकला जुलूस
कसया (कुशीनगर)। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कसया नगर में अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मक्का-मदीना समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान मरहबा... मरहबा... या रसूलल्लाह की सदाओं से पूरा नगर गूंजता रहा।
नगर क्षेत्र के करीब 20 गांवों और मदरसों से छात्र-छात्राएं, शिक्षक और बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। सुबह मदरसों से निकले लोग कतारबद्ध होकर नातिया कलाम और कुरान की आयतों का पाठ करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। दोपहर बाद अलग-अलग गांवों से आकर्षक झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।