फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation into death cases at private hospitals completed; report to be submitted to the DM soon.

Kushinagar News: निजी अस्पतालों में मौत के मामलों की जांच पूरी, डीएम को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 27 Aug 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation into death cases at private hospitals completed; report to be submitted to the DM soon.
पडरौना। कसया शहर के हंसराज अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई सिपाही पत्नी की मौत व कप्तानगंज के सच्चिदानंद अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत के मामले में चल रही मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। सिपाही की पत्नी की मौत के मामले की जांच हाटा के एसडीएम न्यायिक व कप्तानगंज में नवजात की मौत के मामले की जांच एसडीएम न्यायिक डाॅ. संतराज सिंह बघेल कर रहे थे। जांच में दोनों अस्पतालों में कमियां पाई गई हैं। कहीं पर महिला एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ की कमी तो कहीं पर बाल रोग विशेषज्ञ का अभाव सहित तमाम खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

कसया शहर के गोपालगढ़ हाईवे किनारे स्थित हंसराज अस्पताल में पर्यटन थाने के सिपाही प्रमोद यादव ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी अन्नू यादव को प्रसव पीड़ा होने पर बीते शनिवार को भर्ती कराया था। उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे ऑपरेशन से एक बच्ची का जन्म हुआ था। पति का आरोप था कि ऑपरेशन के बाद जब इंजेक्शन और दवा दी गई तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और दूसरे अस्पताल रेफर करने का अनुरोध किया गया था लेकिन रेफर नहीं किया गया। वहीं रात में करीब 11:30 उसकी मौत हो गई थी। मामले में काफी हंगामा हुआ तो डीएम ने हाटा न्यायिक मजिस्ट्रेट को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज के सच्चिदानंद अस्पताल में अश्विनी मिश्रा ने अपनी पत्नी मीनाक्षी को प्रसव पीड़ा होने पर बीते 19 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे भर्ती कराया था। जहां 20 अगस्त को सामान्य प्रसव से मीनाक्षी ने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात को मामूली पीलिया की शिकायत होने की बात कहकर एनआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन सोमवार की सुबह बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों को अचानक जानकारी दी गई। मामले में हंगामा हुआ तो जांच के लिए डीएम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट डा. संतराज सिंह बघेल को जांच करने के लिए आदेश देकर रिपोर्ट तलब की। जिसमें अधिकारियों ने मजिस्ट्रियल जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed