{"_id":"6ae1f48c6f2d7a6bce095c06","slug":"video-teachers-trained-for-census-will-go-door-to-door-to-collect-data-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जनगणना के लिए दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण, घर-घर जाकर जुटाएंगे ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जनगणना के लिए दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण, घर-घर जाकर जुटाएंगे ब्योरा
कासगंज में जनगणना के लिए अब शिक्षक घर-घर जाकर लोगों का ब्योरा जुटाने की प्रक्रिया सीख रहे हैं। नगर पालिका परिषद में शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर गणना के तरीके, आंकड़े दर्ज करने और बेघर लोगों की सूची तैयार करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने एलईडी के माध्यम से पूरी प्रक्रिया समझाई, ताकि जनगणना का काम निर्धारित तरीके से पूरा किया जा सके। नगर पालिका परिषद में 50-50 शिक्षकों के बैच बनाकर पालिकाध्यक्ष कार्यालय और सभागार में अलग-अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इसमें शिक्षकों को बताया गया कि घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लोगों से जानकारी जुटानी है। आंकड़ों का संकलन सावधानी से करने और बेघर लोगों की गणना के दौरान उनकी सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। मास्टर ट्रेनर संत कुमार ने दृश्य माध्यमों के जरिए जनगणना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को फील्ड में काम करने के लिए तैयार करना और गणना की प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाएं दूर करना रहा। प्रशिक्षण सत्रों में बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।