{"_id":"6ae19dccff4c6f71f20037a3","slug":"video-video-masama-na-bthal-karavata-aasamana-ma-chhae-bthal-taja-havao-ka-satha-brasha-ka-aasara-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल; तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल; तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास अधिक होने लगेगा।
अभी तक लोगों को मुख्य रूप से सुबह और रात के समय ही गुलाबी ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। हालांकि, आसमान में बादल छाने और हवाओं की गति बढ़ने से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। बारिश होने पर ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।