{"_id":"6ae19dc8ae74043ad90dfbc9","slug":"video-lok-sabha-speaker-and-deputy-chief-minister-to-visit-today-in-lakhimpur-kheri-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: लोकसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का दौरा आज, एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: लोकसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का दौरा आज, एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा
Mukesh Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:31 PM IST
Link Copied
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को लखीमपुर खीरी का दौरा करेंगे। दोनों लोग गोला-अलीगंज क्षेत्र स्थित कबीरधाम में पहुंचेंगे। यहां संत असंग देव सर्वेश्वर सरकार के जन्मोत्सव एवं स्मृति भवन के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन के मद्देनजर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों और हेलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी गोला और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने कबीरधाम स्थित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, गोला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग और हेलीपैड की सुरक्षा का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा।
अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को ड्यूटी प्रबंधन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।