फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Train operations at the junction will be affected for four days.

Kasganj News: जंक्शन पर चार दिन प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन पर पैदल उपरगामी पुल (एफओबी) के निर्माण कार्य के कारण चार दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 28 और 29 अक्तूबर और 1 और 4 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 12 मीटर लंबे पैदल पुल के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इससे दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि तीन ट्रेनें आंशिक रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी इज्जतनगर के अनुसार, ट्रेन संख्या 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन पैसेंजर ट्रेन को निर्धारित तिथियों में कासगंज जंक्शन से दो घंटा 20 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज जंक्शन पैसेंजर ट्रेन कासगंज सिटी स्टेशन तक ही आएगी। कासगंज सिटी से कासगंज जंक्शन के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 55338 बरेली सिटी-कासगंज जंक्शन पैसेंजर ट्रेन मारहरा स्टेशन तक ही संचालित होगी। मारहरा से कासगंज जंक्शन के बीच यह निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन संख्या 55327 कासगंज जंक्शन-बरेली सिटी पैसेंजर कासगंज सिटी स्टेशन से रवाना होगी। कासगंज जंक्शन से कासगंज सिटी के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा।
जन संपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने कहा कि यात्री पहले संबंधित ट्रेन के समय और संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed