{"_id":"6a91bea5b87460e6cf061229","slug":"video-one-of-four-youths-from-etah-who-went-to-bathe-in-hazara-canal-has-drowned-search-is-underway-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हजारा नहर में युवक डूबा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हजारा नहर में युवक डूबा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था
रक्षाबंधन पर्व की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र में पिकनिक प्वाइंट पर हजारा नहर में नहाने उतरे एटा के चार युवकों में से एक डूब गया। युवक मारहरा के गांव त्रिलोकपुर से दोस्तों के साथ नहर पर घूमने आया था। सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीएसी की फ्लड यूनिट को घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है। जिला एटा में थाना मारहरा के गांव त्रिलोकपुर निवासी देवराज (21) पुत्र वीरपाल सिंह गांव के रहने वाले दोस्त अंशुल प्रताप (17) पुत्र राधेश्याम, सुमित कुमार (18) पुत्र शिव सिंह, अनुज कुमार (16) पुत्र धीरज कुमार और रंजीत कुमार (19) पुत्र अशोक कुमार के साथ शुक्रवार की शाम हजारा नहर पिकनिक प्वाइंट पर घूमने आए थे। देर शाम करीब 7:45 बजे रंजीत को छोड़कर बाकी चार युवक नहाने के लिए हजारा नहर में कूद गए। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से देवराज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ आए दोस्तों के अनुसार, वह करीब 50 मीटर तक तैरता हुआ नजर आया। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ पिकनिक प्वाइंट पहुंच गई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कराई। पीएसी की फ्लड यूनिट को भी बुलाया गया है। युवक के नहर में डूबने की जानकारी मिलने पर उसके पिता वीरपाल सिंह, बड़े भाई कैलाशचंद्र और बहन पिंकी कुमारी भी मौके पर पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।