{"_id":"6aafbb915316e4980d06419a","slug":"video-fir-registered-against-hindu-raksha-dal-district-president-in-assault-case-outrage-erupts-among-activists-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मारपीट के मामले में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष पर एफआईआर, कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मारपीट के मामले में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष पर एफआईआर, कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश
कासगंज में प्रापर्टी के विवाद में शुक्रवार दोपहर हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अजय राज राजपूत और आकाश यादव पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। मामले में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष से अनुज उर्फ सनी की तहरीर पर अजय राज राजपूत समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट के मामले में जिलाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज होने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ता रविवार दोपहर सदर कोतवाली पहुंच गए। जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि हिंदू रक्षा दल के कार्यालय में घुसकर जिलाध्यक्ष से मारपीट की गई। जबकि पुलिस ने उल्टा दूसरे पक्ष से उन पर ही प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार्यकर्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।