Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kasganj News
›
Dirty rainwater has been stagnant at the PHC for a week; OPD and vaccination services are being conducted by the roadside.
{"_id":"6ac106ffd4be944fe9019383","slug":"video-dirty-rainwater-has-been-stagnant-at-the-phc-for-a-week-opd-and-vaccination-services-are-being-conducted-by-the-roadside-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएचसी में सप्ताहभर से भरा बारिश का गंदा पानी, सड़क किनारे ओपीडी और टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएचसी में सप्ताहभर से भरा बारिश का गंदा पानी, सड़क किनारे ओपीडी और टीकाकरण
कासगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में पिछले सप्ताह हुई बारिश का गंदा पानी अब तक भरा हुआ है। हालात यह हैं कि सोमवार से शनिवार तक ओपीडी का संचालन सड़क किनारे करना पड़ रहा है। शनिवार को बच्चों का टीकाकरण भी स्वास्थ्य केंद्र के बजाय सड़क किनारे किया गया। पीएचसी परिसर में पानी भरा होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश के गंदे पानी के जलभराव के चलते आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं भी प्रभावित हैं। गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरे केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर बीडीओ सिढ़पुरा द्वारा पिछले तीन दिनों से पीएचसी परिसर में बोरिंग कराने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि पानी को भूमिगत कराया जा सके। हालांकि, शनिवार तक कराई गई बोरिंग में एक भी बोरिंग सफल नहीं हो सकी है। ऐसे में पीएचसी परिसर से पानी निकालने की समस्या अभी भी बनी हुई है। लगातार कई दिनों से स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव रहने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की परेशानी और बढ़ सकती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप गौतम ने बताया कि लगातार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।