{"_id":"6aaffcdc29ee1f777d05d54d","slug":"video-woman-critically-injured-after-hair-gets-tangled-in-generator-handle-during-ganesh-visarjan-procession-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान जनरेटर के हत्थें में महिला के बाल फंसे, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान जनरेटर के हत्थें में महिला के बाल फंसे, गंभीर
कोतवाली गंगाघाट के नवीन गंगापुल बीच मार्ग पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान डांस कर रही महिला के बाल जनरेटर के हत्थें में फंस कर उलझ गए जिससे महिला के सिर के बाल, मांस समेत उखड़ गए। खून लथपथ महिला बीच पुल पर गिर गईं। यात्रा के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गंभीर घायाल महिला को कानपुर हैलट ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गंगाघाट के मोहल्ला गांधी नगर में रहने वाली 36 वर्षीय बच्चा सोनकर अपनी 14 वर्षीय बेटी को साथ लेकर पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली अपनी मौसी के घर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल होने रविवार दोपहर पहुंची। यहां से यात्रा धूमधाम से उठकर जैसे ही शाम करीब चार बजे नवीन गंगापुल बीच मार्ग पर पहुंची डांस करते समय बच्चा सोनकर के खुले बाल जनरेटर के हत्थें में उलझ कर फंस गए जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक महिला के के बाल मांस समेत उखड़ कर उसी में लिपट गए। लहुलूहान होकर महिला सड़क पर अचेत होकर गिर गई। विसर्जन यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच पुल के दोनों छोर के वाहनों को रोक दिया गया। महिला को किसी तरह से प्राइवेट वाहन से मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से लोग मालरोड स्थित एक नर्सिंग होम ले गए जहां कानपुर हैलट भेजा गया। यहां हालत गंभीर देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बताई गई है। महिला की मौसी कल्लो सोनकर निवासी प्रेमनगर ने बताया कि बच्चा सोनकर अपनी बेटी के साथ गांधी नगर में पिछले दस साल से किराए के मकान में अकेले रहती है। उसका पति मोना सोनकर लखनऊ केसरबाग में रहता है। जो अक्सर गांधी नगर आता जाता है। पति के साथ बच्चा सोनकर का 12 वर्षीय बेटा रहता है और 17 साल शादी के हो गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है लोगों से अपील है कि विसर्जन यात्रा और महोत्सव के दौरान सभी जनरेटर आदि से दूर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।