{"_id":"6aafe913eca94391d20df4b4","slug":"woman-s-hair-gets-caught-in-generator-while-dancing-during-ganesh-immersion-procession-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डांस कर रही महिला के बाल जनरेटर के फंसे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डांस कर रही महिला के बाल जनरेटर के फंसे, हालत गंभीर
Sun, 20 Sep 2026 07:39 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
जनरेटर के फंसे महिला के बाल
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली गंगाघाट के नवीन गंगापुल बीच मार्ग पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान डांस कर रही महिला के बाल जनरेटर के हत्थें में फंस कर उलझ गए जिससे महिला के सिर के बाल, मांस समेत उखड़ गए। खून लथपथ महिला बीच पुल पर गिर गईं। यात्रा के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गंभीर रूप से घायाल महिला को कानपुर हैलट ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गंगाघाट के मोहल्ला गांधी नगर में रहने वाली 36 वर्षीय बच्चा सोनकर अपनी 14 वर्षीय बेटी को साथ लेकर पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली अपनी मौसी के घर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल होने रविवार दोपहर पहुंची। यहां से यात्रा धूमधाम से उठकर जैसे ही शाम करीब चार बजे नवीन गंगापुल बीच मार्ग पर पहुंची डांस करते समय बच्चा सोनकर के खुले बाल जनरेटर के हत्थें में उलझ कर फंस गए जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक महिला के बाल मांस समेत उखड़ कर उसी में लिपट गए। लहुलूहान होकर महिला सड़क पर अचेत होकर गिर गई।
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच पुल के दोनों छोर के वाहनों को रोक दिया गया। महिला को किसी तरह से प्राइवेट वाहन से मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से लोग मालरोड स्थित एक नर्सिंग होम ले गए जहां कानपुर हैलट भेजा गया। यहां हालत गंभीर देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बताई गई है। महिला की मौसी कल्लो सोनकर निवासी प्रेमनगर ने बताया कि बच्चा सोनकर अपनी बेटी के साथ गांधी नगर में पिछले दस साल से किराए के मकान में अकेले रहती है।
विज्ञापन
उसका पति मोना सोनकर लखनऊ केसरबाग में रहता है। जो अक्सर गांधी नगर आता जाता है। पति के साथ बच्चा सोनकर का 12 वर्षीय बेटा रहता है और 17 साल शादी के हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। लोगों से अपील है कि विसर्जन यात्रा और महोत्सव के दौरान सभी जनरेटर आदि से दूर रहें।