{"_id":"698a0620426b3faad009dfb2","slug":"video-three-time-mp-devi-baksh-singh-passes-away-cremation-to-be-held-at-mishra-colony-ghat-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह नहीं रहे, मिश्रा कॉलोनी घाट पर होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह नहीं रहे, मिश्रा कॉलोनी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
उन्नाव जिले से लगातार तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह (85) का सोमवार को दोपहर लंबी बीमारी के चलते कानपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर राजधानी मार्ग स्थित आवास पर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार मंगलवार को मिश्रा कॉलोनी घाट पर होगा।
ग्राम प्रधानी से राजनैतिक सफर शुरू करने वाले देवी बख्श सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और संघ संचालक रहे रज्जू भैया को अपना राजनैतिक गुरु मानते थे।
वर्ष 1991, 96 और 98 में लगातार तीन बार वह सांसद रहे। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जियाऊर रहमान, बसपा के मोईन खान और 1998 में सपा के दीपक कुमार को हराकर चुनाव जीते। उनके छोटे भाई देवी पाल सिंह ने बताया कि बीघापुर ब्लॉक के पैतृक गांव कर्मी गढ़ेवा से पहली बार 1960 में ग्राम प्रधानी का चुनाव जीते। वर्ष 1962 में शुक्लागंज आकर बस गए। इसके बाद 1989 में गंगाघाट नगर पालिका के चुनाव में बसपा के रामशंकर पाल ने हराया।
देवी बख्श सिंह के मित्र गंगाघाट नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सूर्य कुमार बाजपेई ने बताया कि वे राज्यपाल सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। रामजन्म भूमि आंदोलन में महती भूमिका निभाई, 17 दिनों तक जेल में भी रहे। उनके दो बेटों में महावीर की मौत हो चुकी है जबकि उदयवीर मौजूद हैं। दो बेटियां किरन व सीमा है। पत्नी कमला का पहले ही निधन हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।