{"_id":"6a8f3320ff48e8f2110a61c5","slug":"weather-update-heaviest-rainfall-on-august-26-in-49-years-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 49 वर्षों में 26 अगस्त को हुई सबसे अधिक बारिश, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 49 वर्षों में 26 अगस्त को हुई सबसे अधिक बारिश, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Thu, 27 Aug 2026 12:15 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:15 AM IST
सार
Weather Update: बुधवार दोपहर 2.30 बजे तक 111.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके पहले वर्ष 1977 में 26 अगस्त को 139.8 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
49 साल में 26 अगस्त को सबसे अधिक 111.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के आंकड़ों के मुताबिक इसके पहले वर्ष 1977 में 26 अगस्त को 139.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस साल के मानसूनी सीजन की यह सबसे अधिक बारिश है। इसके पहले तीन जुलाई को 99.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगस्त में अगस्त की बारिश पांच सौ मिमी तक पहुंच सकती है।
उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ आई नमी ने मानसून की सक्रियता बढ़ा दी। इससे मंगलवार-बुधवार की रात झमाझम बारिश हुई। विवि के मौसम वेधशाला में सुबह 8 बजे 84.1 मिमी बारिश हुई। उसके बाद दोपहर 2.30 बजे तक 27.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह 24 घंटे में 111.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सीजन की सबसे अधिक बारिश है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ आई नमी ने मानसून की सक्रियता बढ़ा दी। इससे मंगलवार-बुधवार की रात झमाझम बारिश हुई। विवि के मौसम वेधशाला में सुबह 8 बजे 84.1 मिमी बारिश हुई। उसके बाद दोपहर 2.30 बजे तक 27.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह 24 घंटे में 111.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सीजन की सबसे अधिक बारिश है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1977 के बाद 26 अगस्त को इस बार इतनी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि अगस्त में सबसे अधिक बारिश होने का रिकार्ड 19 अगस्त वर्ष 1986 का है। इस दिन 150.4 मिमी बारिश हुई थी।
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि इस साल अगस्त में अब तक 450.3 मिमी बारिश हो चुकी है। गुरुवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। संभावना है कि अगस्त में बारिश पांच सौ मिमी तक पहुंच सकती है।