फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flood threat in the Katri areas: Ganga's water level has crossed the warning mark

कटरी में बाढ़ का खतरा: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, खेतों में आधा से एक फीट पानी भरा

Wed, 26 Aug 2026 10:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 26 Aug 2026 10:05 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज-ख्योरा कटरी के मजरा भोपालपुरवा के आसपास खेतों में आधा से एक फीट पानी भरा है। आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Flood threat in the Katri areas: Ganga's water level has crossed the warning mark
गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के बढ़ते जलस्तर ने कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। बुधवार सुबह आठ बजे कानपुर बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 114.220 मीटर और डाउनस्ट्रीम 114.070 मीटर दर्ज किया गया। बैराज का चेतावनी स्तर 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर है। बैराज से 3,61,440 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के चलते मंगलवार देर रात नवाबगंज-ख्योरा कटरी के मजरा भोपालपुरवा के आसपास खेतों में आधा से एक फीट तक पानी भर गया।

विज्ञापन


भोपालपुरवा से भगवानदीनपुरवा जाने वाले मार्ग पर दयाल फार्म के पास भी करीब एक फीट पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कटरी के निचले इलाकों में पानी बढ़ने का असर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। किसानों के सब्जियों के खेत और अमरूद के बाग पानी की चपेट में हैं। किसान भिंडी, बैंगन समेत तैयार सब्जियों की फसल निकालकर सुरक्षित करने में जुटे हैं। अमरूद की फसल भी प्रभावित होने लगी है। गांव निवासी पुनीत निषाद, कमलेश निषाद, राजेंद्र निषाद, राहुल निषाद और विशाल निषाद समेत अन्य किसानों ने कहा कि खेतों में पानी भरने से सब्जियों को नुकसान होगा।

विज्ञापन

Flood threat in the Katri areas: Ganga's water level has crossed the warning mark
गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
उधर शुक्लागंज में बुधवार सुबह गंगा का जलस्तर 112.750 मीटर रहा। यहां चेतावनी स्तर 113 और खतरे का निशान 114 मीटर है। हरिद्वार से 68,661 क्यूसेक और नरौरा से 1,16,512 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। इससे आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

Flood threat in the Katri areas: Ganga's water level has crossed the warning mark
गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
कई मजरों में पानी पहुंचने की आशंका, प्रशासन अलर्ट
ख्योरा कटरी के मक्कापुरवा, दुर्गापुरवा, गिल्लीपुरवा और भारतपुरवा में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को शासन की टीम ने चैनपुरवा, घारमखेड़ा और बनियपुरवा समेत कटरी क्षेत्र के मजरों का निरीक्षण किया। हालांकि इन स्थानों के आबादी क्षेत्रों में अभी पानी नहीं पहुंचा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन और ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

Flood threat in the Katri areas: Ganga's water level has crossed the warning mark
गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताई स्थिति
मंगलवार रात गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से निचले खेतों में पानी भरना शुरू हो गया। भिंडी और बैंगन समेत अन्य सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। - राजेश निषाद, भोपालपुरवा
निचले खेतों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो दो-तीन दिन में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। गांव में पानी भरने की आशंका है। - मुकेश निषाद, भोपालपुरवा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed