{"_id":"6a8f00d3408a67c123093391","slug":"500-kg-of-foul-smelling-khoya-found-in-dirty-sacks-near-govindpuri-railway-station-destroyed-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास गंदे बोरों में भरा 500 किलो बदबूदार खोया पकड़ा, नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास गंदे बोरों में भरा 500 किलो बदबूदार खोया पकड़ा, नष्ट कराया
Wed, 26 Aug 2026 08:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:56 PM IST
सार
खोया गोविंदनगर आउटर पर बारिश के बीच खुले में रखा था। खाद्य सचल दल को देखते ही दो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
बदबूदार खोया नष्ट कराया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास सड़क किनारे गंदगी के बीच रखा करीब 500 किलोग्राम संदिग्ध और बदबूदार खोया बरामद किया। खोया को देखते ही वह उपयोग करने लायक नहीं लगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के आधार पर खाद्य सचल दल ने गोविंदपुरी स्टेशन से पहले आउटर क्षेत्र में जांच करने पहुंच गई। मौके पर बड़ी मात्रा में खोया बारिश के बीच सड़क किनारे जमीन पर गंदे बोरों में रखा मिला। टीम ने जैसे ही खाेया की जानकारी ली तो पास खड़े दो व्यक्ति बिना कुछ बताए खोया छोड़कर भाग निकले। वहीं, अन्य यात्रियों से जानकारी ली गई तो पता चला कि खोया इटावा से कानपुर खोया मंडी के लिए पैसेंजर ट्रेन से लाया गया है। ऑटो से मंडी में ले जाने की तैयारी थी। टीम ने काफी देर तक इंतजार किया।
विज्ञापन
बदबूदार खोया नष्ट कराया
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन खोये का कोई दावेदार सामने नहीं आया।बारिश में खुले में गंदगी के बीच रखे होने के साथ ही खोये से तेज दुर्गंध आ रही थी। खाद्य सचल दल ने उपयोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए करीब 500 किलो खोया जब्त कर गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाया और नष्ट करा दिया। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।