{"_id":"695a94082b0257614a015e41","slug":"video-stf-and-police-raid-hotel-in-bilhaur-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर के एक होटल पर एसटीएफ और पुलिस ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्हौर के एक होटल पर एसटीएफ और पुलिस ने की छापेमारी
मकनपुर रोड तिराहे की समीप पुरानी जीटी रोड पर एक हास्पिटल के समीप स्थित होटल में कन्नौज, फर्रुखाबाद की एसटीएफ ने घेराबंदी कर छापेमारी की।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छापेमारी होते ही कई संदिग्ध मुंह ढककर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल 3 लोगों का हिरासत में लिया गया है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांच रही है।
रविवार शाम करीब 7 बजे कड़ाके की ठंड के बीच मकनपुर रोड तिराहे पर स्थित एक होटल पर सादी वर्दी और सशस्त्र स्पेशल टास्क फोर्स ने छापेमारी की। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि फर्रुखाबाद, कन्नौज की दो टीमों द्वारा होटल पर छापेमारी की गई है, मैं मौके पर ही मौजूद हूं। कई गैर जिलों में वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने उक्त होटल में शरण ली थी, इसलिए जांच पड़ताल की जा रही है पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जारी की जाएगी। मालूम रहे कि करीब एक माह पूर्व भी इसी होटल पर पुलिस ने छापेमारी की थी, तब पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर सहित कई संदिग्ध वस्तुएं कब्जे में ली थीं। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। एसटीएफ की एक टीम कुछ संदिग्धों को अपने साथ भी ले गई है। मोबाइल सर्विलांस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सहायक पुलिस आयुक्त मंजय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है जांच पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।