{"_id":"6944249fa004b79a9f088345","slug":"video-sleepers-lying-scattered-between-the-tracks-at-gangaghat-railway-station-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच जगह-जगह पड़े हैं स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच जगह-जगह पड़े हैं स्लीपर
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात डाउन ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर रखा मिलने की घटना के बाद भी रेलवे नहीं चेत रही है। गंगाघाट रेलवे स्टेशन की रेल पटरियों के बीच जगह-जगह एक माह से स्लीपर पड़े हैं, जिन्हें नहीं हटाया गया। इससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होने से साथ हादसे का भी डर बना रहता है।
एक माह पहले रेल पथ विभाग द्वारा गंगाघाट रेलवे स्टेशन के अप लूप रेल लाइन पर नए स्लीपर डाले जाने के लिए डाउन की मेन और अप की मेन लाइनों व प्लेटफार्म के किनारों पर उन्हें जगह-जगह डाल दिया गया, जो रेल पटरियों के नजदीक पड़े है। ऐसे में किसी भी रोज कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मालूम हो कि बुधवार की रात मगरवारा रेलवे स्टेशन की डाउन रेल लाइन के किनारे रखा एक स्लीपर रेल पटरी पर आ गया था। गनीमत रही कि उस ओर जा रही मालगाड़ी के चालक की निगाह पड़ गई, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि स्लीपर रेल ट्रैक किनारे पड़े होने की जानकारी रेल पथ विभाग को दी जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।