{"_id":"6ac6759746c29b7c1005d170","slug":"video-shuklaganj-ramlila-to-resume-in-purani-bazar-after-46-years-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: पुरानी बाजार में 46 साल बाद फिर से शुरू होगी रामलीला, 20 को होगा रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: पुरानी बाजार में 46 साल बाद फिर से शुरू होगी रामलीला, 20 को होगा रावण दहन
पुरानी बाजार सीताराम कॉलोनी में 46 साल बाद फिर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। 11 से 21 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा। 20 अक्तूबर को रावण दहन होगा। 21 अक्तूबर को भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन होगा। रामलीला की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी बुधवार को नेहरू नगर में श्री सार्वजनिक रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में दी।
मालूम हो कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से पुरानी बाजार में रामलीला स्थल पर पानी भरने से रामलीला के मंचन का स्थान बदल दिया गया था। इस बीच हर साल ऋषि आश्रम, गोपीनाथपुरम, नमामि गंगे पार्क समेत अन्य स्थानों पर रामलीला का बारी-बारी से मंचन कराया गया। समिति के प्रबंधक प्रताप सिंह ने बताया कि समिति का यह 51 वां वर्ष है। इस बार फिर से उसी पुरानी बाजार के रामलीला स्थल पर रामलीला मंचन कराने का निर्णय सर्वसम्मिति से लिया गया है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। बताया कि वर्ष 1975 में पुरानी बाजार में नगर की पहली रामलीला का आयोजन शुरू हुआ था। समिति के सदस्य प्रदीप शुक्ला ने बताया कि इस बार 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनेगा, जिसके मुंह और आंख से अंगारे निकलेंगें। उन्नाव के जाने माने आतिशबाज रामलीला में आतिशबाजी करेंगे। वार्ता के दौरान कमल वर्मा, पंकज त्रिपाठी, सोनू साहू व लल्ला बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।