Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nagar Kirtan commenced under the divine aegis of Sri Guru Granth Sahib Ji and the leadership of Panj Pyare

कानपुर: धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ नगर कीर्तन

Mon, 23 Nov 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan commenced under the divine aegis of Sri Guru Granth Sahib Ji and the leadership of Panj Pyare
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन रविवार को लाटूश रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकाला गया। इस दौरान चारों ओर वाहे गुरु वाहे गुरु और नानक आया, नानक आया कल तारण गुरु नानक आया की गूंज रही। यह गुरुद्वारे से निकलकर मोतीझील पार्क में धार्मिक दीवान में परिवर्तित हो गया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया और पंज प्यारों की अगुवाई में आरंभ हुआ। ज्ञानी मदन सिंह ने अरदास के साथ इसकी शुरुआत की। प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड और सुखविंदर सिंह लाडी ने रवाना किया। स्कूलों के बच्चे, शब्दी जत्थे और प्रभात फेरियां इसमें उत्साह से शामिल हुए। दशमेश शस्त्र दल के सेवादार गतका का प्रदर्शन करते चल रहे थे। गुरु नानक देव जी के जीवन वृत्तांत पर आधारित झांकियां भी दिखाई जा रही थीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Nagar Kirtan commenced under the divine aegis of Sri Guru Granth Sahib Ji and the leadership of Panj Pyare
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन अपने परंपरागत मार्ग बांसमंडी, कालपीरोड, फजलगंज, गुरु तेग बहादुर मार्ग, गुरु गोबिंद सिंह चौक, अशोकनगर से होते हुए मोतीझील पहुंचा। विभिन्न सिख शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने गुरु पर्व की झांकियों सहित अपनी कला का प्रदर्शन किया। कई सिख संगठन और स्त्री सत्संग समूह भी इसमें शामिल रहे। कीर्तन का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।

 
विज्ञापन

Nagar Kirtan commenced under the divine aegis of Sri Guru Granth Sahib Ji and the leadership of Panj Pyare
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मोहन सिंह झास, सुरजीत सिंह लार्ड, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल, मीतू सागरी, करमजीत सिंह, दया सिंह गांधी, राजू खंडूजा, नीतू सिंह, मोकम सिंह, सुरिंदरजीत सिंह भाटिया, मनमीत सिंह, सुरिंदर चावला, त्रिलोचन नारंग, पार्षद नीतू सिंह, अमरजीत आदि आदि शामिल रहे।

मोतीझील में सजेगा दीवार, कल होगा लंगर
तीन दिवसीय गुरु पर्व समारोह के तहत मोतीझील में दीवान सजेगा। यहां सोमवार को सुबह शाम शबद कीर्तन से संगत निहाल होगी। लंगर की सेवा भी आरंभ होगी। मंगलवार को लंगर वितरित किया जाएगा। मनप्रीत सिंह दिल्ली वाले, बलविंदर सिंह देहरादून वाले और नरिंदर सिंह अमृतसर से कार्यक्रम में आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed