{"_id":"6a8f293af3155744970753fb","slug":"video-shuklaganj-juloos-e-mohammadi-welcomed-with-flower-showers-at-various-points-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: जुलूस-ए-मोहम्मदी का फूल बरसाकर जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: जुलूस-ए-मोहम्मदी का फूल बरसाकर जगह-जगह हुआ स्वागत
जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मंगलवार की रात जगह-जगह रोशनी की गई। बुधवार को नगर के करीब 15 मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। जुलूस का जगह-जगह तोप से फूल बरसाकर स्वागत किया गया। जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जुलूस राजधानी मार्ग से धोबिन पुलिया बीएएनएल भवन से वापस होकर गोताखोर मोहल्ले में समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की गई। सहजनी और मरहला चौराहा से मार्ग डायवर्जन रहा।
मंगलवार को जश्न-ए-चरागां पर्व मनाने के बाद बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया गया। इस दौरान मोहल्ला पोनीरोड, रहमत नगर, अहमद नगर, मनोहर नगर, मदनी नगर, अली नगर, गोताखोर, हुसैन नगर समेत 15 मोहल्लों से अलम के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालते हुए लोग राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद में एकत्रित हुए। वहां दोपहर 1:30 बजे नमाज अदा करने के बाद एक साथ सभी जुलूस धोबिन पुलिया बीएसएनएल भवन की ओर निकलते हुए राजधानी मार्ग सब्जी मंडी होकर गोताखोर में पहुंचे, जहां जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, धोबिन पुलिया, नगर पालिका गेट के पास, पोनी तिराहा और पोनीरोड में तोप से पुष्प वर्षा की गई। जुलूस में शामिल रहे उलेमाओं और मौलानाओं का स्वागत किया गया। सहजनी और मरहला चौराहे से मार्ग डायवर्जन किया गया। जुलूस में एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, तहसीलदार मनीष द्विवेदी, सीओ सिटी विनी सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार, डॉ.लाल बहादुर, लेखपाल प्रशांत अवस्थी, पंकज कुमार, अनूप शुक्ला, जका उल्ला,आफताब रजा, मो. शमीम, हाजी गुलाम मोहम्मद , तहसीन रजा कादरी, फुरकान शाह, वीरेंद्र शुक्ला, राजेश गुप्ता गोल्डी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।