{"_id":"6ab7fa251ab0c24b240d1471","slug":"video-sdm-grants-15-day-deadline-to-demolish-dilapidated-building-sections-in-jagnikheda-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: जगनीखेड़ा में जर्जर भवनों का हिस्सा गिराने के लिए एसडीएम ने दी 15 दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: जगनीखेड़ा में जर्जर भवनों का हिस्सा गिराने के लिए एसडीएम ने दी 15 दिन की मोहलत
एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा शनिवार दोपहर बाद मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट, नमामि गंगे घाट, बालू घाट का निरीक्षण किया। लेखपाल को निर्देश दिए कि जहां भी बारिश के कारण जलभराव है या फिर जिन जगहों से अभी बाढ़ का पानी न निकला हो, वहां नाव की व्यवस्था की जाए। इसके बाद जगनीखेड़ा के बाला जी गली पहुंचे। यहां जर्जर मकान मालिकों को सतर्क करते हुए उन्हें 15 दिनों के अंदर अपने जर्जर हिस्से को हटाने की बात कही।
एसडीएम सदर ने बताया कि नगर पालिका गंगाघाट द्वारा पहले ही नगर के सभी जर्जर मकान स्वामियों या वहां रहने वालों को जगह खाली करने और जर्जर हिस्से को गिरवाने की नोटिस दी जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुनने को तैयार नहीं है ऐसे में यदि कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी। बताया कि शनिवार को वह मौके पर पहुंचे और जर्जर हिस्से में रहने वालों को अलर्ट करते हुए उसे गिराने की हिदायत दी है। जिसके लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। वहीं लेखपाल प्रशांत अवस्थी को निर्देश दिए गए है कि जहां भी बारिश के कारण अत्याधिक जलभराव है और आवागमन प्रभावित है वहां नाव लगवाने की व्यवस्था करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।