{"_id":"698a0f7a4fab3c784503bf4a","slug":"video-nta-chairman-prof-pradeep-kumar-says-bill-for-developed-india-education-foundation-is-ready-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनटीए के चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार बोले- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान का बिल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीए के चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार बोले- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान का बिल तैयार
अब यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई जैसे संस्थानों को एक छाते के नीचे लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान का बिल तैयार हो गया है और वर्तमान में यह संसद की हाई-पावर कमेटी में विचाराधीन है। यह जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के चेयरमैन और यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार जोशी ने दी।
उन्होंने बताया कि एनटीए जल्द ही एक नया नियम भी ला सकता है, जिसके तहत यदि कोई छात्र गैर जिले के परीक्षा केंद्र का आवेदन करता है तो उसे उसका कारण स्पष्ट करना होगा। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रो. प्रदीप कुमार ने विवि व महाविद्यालय से जुड़ी यादों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत के निर्माण के लिए नई शिक्षा नीति नींव रखने का काम कर रही है। इसके तहत शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, पुरातन वैभव की समझ और दो रोटी कमाने की क्षमता विकसित करना आवश्यक है। छात्रों के आत्महत्या के मामले पर कहा कि विद्यार्थी को मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहिए, जीवन को नियमित ढंग से बिताना चाहिए, फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए और स्वस्थ मन से जीवन जीना चाहिए। उनका जीवन राष्ट्र की संपत्ति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।