{"_id":"6ac277f7f5e71ddb310923c7","slug":"video-neer-and-kuhu-crowned-champions-at-state-level-badminton-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बैडमिंटन में नीर और कुहू बने चैंपियन, अर्चित-शिवम, रिद्धि-श्रुति, अभ्यांश-रिधिमा ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बैडमिंटन में नीर और कुहू बने चैंपियन, अर्चित-शिवम, रिद्धि-श्रुति, अभ्यांश-रिधिमा ने जीता खिताब
ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहा स्व. सीताराम पांडेय मेमोरियल द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। पुरुष एकल के फाइनल में नोएडा के नीर नेहवाल ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 15-10, 16-14 से हराकर चैंपियनशिप जीती। महिला एकल के फाइनल में आगरा की कुहू ने कानपुर की दिव्यांशी गौतम को 21-19, 8-2 (रिटायर्ड) से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
पुरुष युगल में उन्नाव के अर्चित सिन्हा और लखीमपुर खीरी के शिवम वर्मा की जोड़ी ने आगरा के आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम को हराकर खिताब जीता। महिला युगल में हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज व नोएडा की श्रुति चौहान ने वाराणसी की नेहा पाल व उन्नाव की विभूति सिन्हा को 15-4, 15-5 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में वाराणसी के अभ्यांश सिंह व रिधिमा सिंह ने सोनभद्र के अश्मित सिंह व हापुड़ के रिद्धि भारद्वाज को 15-9, 15-9 से मात दी। मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य, एमएलसी अरुण पाठक, चेयरमैन मनोज पांडेय, डॉ. गुंजन पांडेय और संजीव दीक्षित ने विजेताओं को सम्मानित किया। कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सचिव डीपी सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, आशीष कुमार गौड़, आशुतोष सत्यम झा, इरशाद अहमद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।