{"_id":"6aba903c4ac480170d0db554","slug":"video-mp-ramesh-awasthi-reprimands-officials-and-issues-a-warning-after-seeing-dilapidated-roads-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सांसद रमेश अवस्थी ने जर्जर सड़कें देख अधिकारियों को लगाई फटकार, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सांसद रमेश अवस्थी ने जर्जर सड़कें देख अधिकारियों को लगाई फटकार, दी चेतावनी
सांसद रमेश अवस्थी ने सोमवार को चुन्नीगंज से किदवईनगर तक जर्जर सड़कों की हालत देख पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। दो टूक कहा कि नवरात्रि तक सड़क हर हाल में दुरुस्त हो जानी चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सांसद ने कहा कि बारिश के दौरान निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात समझ में आती है, लेकिन अब बारिश थम चुकी है। ऐसे में काम में देरी का बहाना नहीं चलेगा। जनता को गड्ढों और टूटी सड़कों से राहत दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। जूही डिपो से किदवई नगर थाने तक सड़क की खराब स्थिति पर उन्होंने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी भी दी। कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा अब केवल फाइलों और बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी। वह खुद मौके पर पहुंचकर काम की गुणवत्ता और प्रगति देखेंगे।
निरीक्षण में उनके साथ विधायक महेश त्रिवेदी, भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उपेंद्र शुक्ला, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा, जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव, सहायक अभियंता अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।