{"_id":"6a70784d97f646b1080b7c75","slug":"video-mother-and-son-held-hostage-in-broad-daylight-robbery-in-chakeri-valuables-worth-lakhs-stolen-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी में दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी में दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट
चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर स्थित सी ब्लॉक में सोमवार को दिनदहाड़े मां-बेटे को बाइक सवार तीन बदमाशो ने बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, चकेरी पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी शरद चंद्र त्रिपाठी श्याम नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वह सोमवार सुबह स्कूल चले गए थे। जबकि उनकी पत्नी रचना त्रिपाठी और उनका बेटा देवांश त्रिपाठी घर पर मौजूद थे। इसी दौरान दोपहर 11:30 से 12 बजे के करीब दिनदहाड़े असलहे और चाकू के बल पर तीन बदमाश घर के अंदर घुसे। किचन में खाना बना रही मां रचना के ऊपर तमंचा लगा दिया। फिर ड्राइंग रूम में बैठे बैठे देवांश को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 45 मिनट तक किचन और कमरे में ले जाकर अलमारियों की चाभी लेकर 10 लाख की नगदी और 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें तीन शातिर लूट की वारदात के बाद रक्षा विहार की ओर जाते दिखे है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक पूरे शहर में चेंकिंग कर बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।