{"_id":"6ada5076200347cfdb05eb4d","slug":"video-miscreants-use-abusive-language-during-bharat-milap-procession-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भरत मिलाप शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने की गाली-गलौज, आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भरत मिलाप शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने की गाली-गलौज, आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
बांसमंडी चौराहे पर बुधवार देर रात श्री रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी की भरत मिलाप शोभायात्रा में अराजक तत्वों के रथ के पास गाली-गलौज और धमकी देने पर हंगामा हो गया। कमेटी पदाधिकारियों का आरोप है कि भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों वाले रथ के पास पहुंचकर आरोपियों ने अभद्रता की। विरोध करने पर पदाधिकारियों से भी गाली-गलौज की। शोभायात्रा आगे बढ़ाने पर तेजाब से नहलाने की धमकी दी। नाराज पदाधिकारियों ने शोभायात्रा रोककर बांसमंडी चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज होने पर रात तीन बजे शोभायात्रा आगे बढ़ी।
कमेटी के पदाधिकारी सुमित त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने रायपुरवा निवासी श्याम बाजपेई समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी। घटना के बाद दो लोगों के दोबारा मौके पर आने और पुलिस को देखते ही बाइक से भागने का भी आरोप लगाया गया। कमेटी पदाधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद आकर्ष वाजपेयी ने पुलिस पर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुवार देर शाम तक पदाधिकारी समर्थकों के साथ थाने में डटे रहे।
मामले की जानकारी पर डीसीपी अर्चना सिंह, एसीपी अनवरगंज, एसीपी सीसामऊ समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नामजद आरोपियों में श्याम बाजपेई, पी. शैलेश, बैजू, मन्नू ठाकुर, देवेंद्र गांधी बबलू, बासु सोनकर, सुधांशु दीक्षित बिल्लू, मनीष चतुर्वेदी शामिल हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि ये लोग पहले भी क्षेत्र में विवाद और गाली-गलौज करते रहे हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।