{"_id":"6ad9fefab3ed0efa360d61e7","slug":"video-a-grand-coronation-ceremony-for-lord-shri-ram-was-organized-within-the-baba-prasad-giri-temple-complex-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा प्रसाद गिरि मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम का भव्य राजतिलक समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा प्रसाद गिरि मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम का भव्य राजतिलक समारोह आयोजित
झज्जर।
श्री प्राचीन रामलीला कमेटी (रजि. 00334) दिल्ली गेट की ओर से बाबा प्रसाद गिरि मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम का भव्य राजतिलक समारोह श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुभाष जांगड़ा, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता मनीष बंसल, महेंद्र बंसल, प्रमोद बंसल, महंत परमानंद गिरि ने कार्यक्रम में शिरकत की।
समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजतिलक समारोह के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, धर्म, मर्यादा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कमेटी के प्रधान अंकुश दूहन ने कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम का राजतिलक धर्म की विजय, न्याय और आदर्श शासन का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि कमेटी का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते हुए नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। उन्होंने समारोह में पहुंचने वाले सभी शहरवासियों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में जय भगवान मित्तल, प्रकाश चंद गर्ग, महेंद्र वशिष्ठ, जितेंद्र शास्त्री, अरुण शास्त्री, वेदप्रकाश दूहन, सुरेंद्र हरित, सुनील जाखड़, राजेंद्र दहिया, गुलाब प्रजापति, प्रदीप शर्मा, सत्ते पंडित, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।