{"_id":"6ad9fc721204c89ed50a40e1","slug":"video-video-saparasha-garana-sata-ma-thanathahaugdha-cara-40-hajara-nakatha-oura-tha-lkha-ka-javara-para-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्पर्श ग्रीन सिटी में दिनदहाड़े चोरी, 40 हजार नकदी और दो लाख के जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्पर्श ग्रीन सिटी में दिनदहाड़े चोरी, 40 हजार नकदी और दो लाख के जेवर पार
गौरा स्थित स्पर्श ग्रीन सिटी में बुधवार दोपहर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने पास के एक अन्य बंद मकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक नहीं खुलने पर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में बाइक से आते तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं।
रायबरेली के महाराजगंज निवासी ट्रक चालक सूर्यमणि शुक्ला पत्नी मोनिका और बच्चों के साथ स्पर्श ग्रीन सिटी में मनीष मिश्रा के मकान में किराये पर रहते हैं। सूर्यमणि के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गोसाईगंज के मोहरीकला स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दो कमरों में रखी अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। अलमारियों से 40 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।