{"_id":"6aba52317d4414a51201dd86","slug":"video-mayor-if-there-are-objections-to-the-sir-present-your-case-with-facts-on-a-constitutional-platform-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महापौर बोलीं- एसआईआर पर आपत्ति है तो तथ्यों के साथ संवैधानिक मंच पर रखें पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर बोलीं- एसआईआर पर आपत्ति है तो तथ्यों के साथ संवैधानिक मंच पर रखें पक्ष
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर किसी दल को आपत्ति है तो वह आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के साथ लोकतांत्रिक और न्यायिक मंच पर अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना भी सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हार के बाद निर्वाचन आयोग और दूसरी संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाने के बजाय राजनीतिक दलों को अपने संगठन और चुनावी रणनीति की भी समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने 26 सितंबर को निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर समेत प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाने संबंधी दिए गए स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी आरोप से पहले उसके समर्थन में तथ्य सामने रखे जाने चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कांग्रेस की ओर से कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र के मुद्दे पर कहा कि आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संबंधित मामला चुनावी नीति या आईटी प्रभाग से जुड़ा नहीं था। यह प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित आंतरिक विषय था। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने के साथ आयोग की ओर से दी गई स्थिति को भी सार्वजनिक रूप से सामने रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।