{"_id":"686d2bad3b45efccb206dbc7","slug":"video-labour-unions-called-for-a-nationwide-strike-demonstrated-outside-the-factory-2025-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रमिक संघों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, निर्माणी के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक संघों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, निर्माणी के बाहर किया प्रदर्शन
श्रमिक संघों ने बुधवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संघों ने मंगलवार को आयुध फैक्टरियों के बाहर प्रदर्शन कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। कहा गया कि सरकार की श्रमिक और कर्मचारी नीतियों के विरोध में हड़ताल की जा रही है। बैंक, एलआईसी समेत वित्तीय संस्थान में भी बंदी होने का दावा किया गया है।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच कानपुर के संयोजक असित कुमार सिंह की अगुवाई में कालपी रोड स्थित आयुध निर्माणी कानपुर और फील्ड गन फैक्टरी के गेट पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की नीतियां मजदूरों और कर्मचारियों में भेद पैदा कर धनपतियों के हितों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकारी उद्योगों का निगमीकरण किया जा रहा है। इसमें रक्षा प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, राजीव खरे, गौरव दीक्षित, आरडी गौतम, उमाकांत, नवनीत यादव, ओपी रावत, वशिष्ठ मुनि, राज दिवाकर, अशोक सिंह, शेखर भारती आदि मौजूद रहे। वहीं, सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सिंह ने बताया कि यह हड़ताल पूरी तरह से राजनीतिक है। इस हड़ताल का कर्मचारियों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। लेबर कोड के अंतर्गत वेज कोड व सामाजिक सुरक्षा पर सरकार का भारतीय मजदूर संघ ने समर्थन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।