कानपुर शहर में नकली सीमेंट का गोरखधंधा सीमेंट कपंनियों के स्टाॅकिस्ट नक्कालों के साथ मिलकर चला रहे हैं। दरअसल हाल ही में पकड़ी गई नकली सीमेंट फैक्टरी में जो नकली ब्रांड मिला था उसकी सप्लाई यूपी वेस्ट के लिए की जाती है। ऐसे में इस खेल में कंपनियों के कर्मचारियों की सांठगांठ सामने आ रही है।
कानपुर डुप्लीकेट सीमेंट: यूपी वेस्ट में हो रही थी सप्लाई, स्टॉकिस्टों-नक्कालों की सांठगांठ, ग्राहक रखें ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:37 AM IST
सार
Kanpur News: इस्पातनगर में पकड़ी गई नकली सीमेंट फैक्टरी के खुलासे के बाद इस काले कारोबार के तार सीमेंट कंपनियों के स्टॉकिस्टों और डीलरों से जुड़ते दिख रहे हैं। शहर में तैयार की जा रही अंबुजा और एसीसी ब्रांड की नकली सीमेंट की सप्लाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश (यूपी वेस्ट) तक की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन