{"_id":"6ae9e43db300a7a48d09a391","slug":"video-kanpur-traders-warn-of-taking-to-the-streets-if-harassed-in-the-name-of-regulations-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नियमों के नाम पर उत्पीड़न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नियमों के नाम पर उत्पीड़न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे व्यापारी
दिवाली पर मिठाई और खाद्य कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। व्यापारियों के विरोध और वार्ता के बाद एफएसडीए ने विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिवाली तक खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच और सैंपलिंग नहीं करने का आश्वासन दिया है। साथ ही सफाई व सामान्य कमियों के आधार पर निलंबित किए गए लाइसेंस बहाल करने की बात भी कही है। मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडलीय सहायक आयुक्त सुनील शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
वार्ता में ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के किचन व बाथरूम की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएंगे, लेकिन नियमों के नाम पर ईमानदार कारोबारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। कहा कि दिवाली मिठाई कारोबारियों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक पर्व है। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि लगातार जांच और लाइसेंस निलंबन से व्यापारियों में भय और असमंजस है। उन्होंने सामान्य कमियों पर निलंबित किए गए लाइसेंस बहाल करने की मांग की। कहा कि उत्पीड़न होने पर व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर रोशन गुप्ता, मनोज गुप्ता, केके गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र ओमर, अजय गुप्ता, अब्दुल वहीद, अरविंद गुप्ता, अनुराग साहू, भोला मिश्रा, राजेश गुप्ता, मोहित तिवारी, शरद गुप्ता, हर्ष भाटिया, अवतार शर्मा और विकास गुप्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।