{"_id":"6ab5166d6cad0a55e9046c09","slug":"video-kanpur-traders-ring-bells-and-gongs-to-demand-construction-of-cm-grid-roads-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: व्यापारियों ने घंटा-घड़ियाल बजाकर सीएम ग्रिड सड़क निर्माण कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: व्यापारियों ने घंटा-घड़ियाल बजाकर सीएम ग्रिड सड़क निर्माण कराने की उठाई मांग
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से सीएम ग्रिड सड़क निर्माण में लापरवाही और गड्ढ़ों के कारण हो रही परेशानी के विरोध में किदवई नगर स्थित एक स्कूल के पास घंटा-घड़ियाल बजाकर प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने दिवाली से पहले तक सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई है। साथ ही सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग की है।
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि पहले व्यापारी सुनील मिश्र इसी सीएम ग्रिड की सड़क पर बाइक से गिरकर घायल हुए। उनके दाहिने पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई। बाद में ट्रांसपोर्ट नगर के कर्मचारी अजय नागर गिरकर चुटहिल हो गए। उन्हें भी गंभीर चोट आई है। सीएम ग्रिड योजना से व्यापार प्रभावित है। मार्बल मार्केट किदवईनगर, यशोदा नगर-हमीरपुर रोड, ग्रीनपार्क से घंटाघर, साकेतनगर और कर्रही वाली बाजारों के 200 करोड़ रुपये का बाजार दांव पर लगा हुआ है। नवरात्र, दिवाली का त्योहार नजदीक है। यदि सड़कों का निर्माण नहीं हुआ तो व्यापारियों को बड़ी आर्थिक चोट लगेगी। मौजूदा समय में भी व्यापार प्रभावित हैं। सड़कों के गड्ढे व्यापारियों को घायल कर रहे हैं। इस मौके पर अशोक शुक्ला, विनायक पोद्दार, मनोज गुप्ता, केके गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, बालकृष्ण गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, प्रखर श्रीवास्तव, सौरभ पांडेय, अब्दुल वहीद, जय कुमार शर्मा, शरद मिश्रा, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।