{"_id":"6b0819d416623816de07c043","slug":"video-kanpur-thorny-bushes-overgrow-state-highway-footpath-calls-for-action-to-make-road-and-footpath-safe-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्टेट हाईवे के फुटपाथ पर उगी कंटीली झाड़ियां, फुटपाथ और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्टेट हाईवे के फुटपाथ पर उगी कंटीली झाड़ियां, फुटपाथ और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग
मंधना गंगा बैराज स्टेट हाईवे के फुटपाथ के किनारे उगी कंटीली झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। झाड़ियां इतनी बड़ी हो गई हैं कि हाईवे की लेन तक झुक गई हैं। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर कई बार इनकी चपेट में आकर चोटिल होने से बचते हैं। खासकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच झाड़ियों से बचने के प्रयास में हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इनकी छंटाई नहीं कराई गई है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने झाड़ियों की छंटाई कराकर फुटपाथ और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।