{"_id":"6aabf1491c6461eb5200d24f","slug":"video-kanpur-sp-holds-protest-with-begging-bowls-on-prime-ministers-birthday-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सपा ने कटोरा लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सपा ने कटोरा लेकर किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा फेथफुलगंज चौराहे पर बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता हाथों में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे और राहगीरों से सांकेतिक रूप से भीख मांगकर सरकार का ध्यान बेरोजगार युवाओं की समस्याओं की ओर आकर्षित किया। महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार के लिए परेशान है। युवा वर्षों तक मेहनत कर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन भर्ती में देरी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से उसका भविष्य प्रभावित हो रहा है। कटोरा लेकर किया गया यह प्रदर्शन युवाओं की इसी परेशानी को सरकार तक पहुंचाने का सांकेतिक प्रयास है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, महंगी शिक्षा और रोजगार के सीमित अवसरों जैसे मुद्दे उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।