चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा मोड पर स्कूटी सवार पीछे से क्रेन से जा टकराया। हादसे में स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
चकेरी के अहिरवा के संजीव नगर निवासी जितेंद्र यादव लखनऊ में रियल स्टेट कंपनी में जॉब करते हैं। मंगलवार दोपहर में पत्नी शोभना यादव और बेटे के साथ गुमटी शॉपिंग करने गए थे। वह देर शाम वापस घर लौट रहे थे। अभी वह शिवकटरा मोड पर पहुंचे थे। तभी अचानक से उनकी स्कूटी क्रेन में पीछे से जा टकराई। हादसे में दंपति घायल हो गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।