फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Textile trader’s head split open in dispute over parking a scooter

कानपुर: स्कूटी खड़ी करने के विवाद में कपड़ा व्यापारी का तमंचे की बट से सिर फोड़ा, रॉड से किया हमला

Tue, 20 Oct 2026 10:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 20 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Textile trader’s head split open in dispute over parking a scooter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में दो युवकों पर तमंचे की बट और रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित के मुताबिक, हमले में उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। ग्वालटोली में रेलवे लाइन निवासी पीड़ित कपड़ा व्यापारी नफीस अहमद के अनुसार, उसके घर के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात पर अदनान और बिलाल ने गालीगलौज शुरू कर दी। अदनान ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद बिलाल और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। इसी दौरान बिलाल ने तमंचे की बट के साथ  लोहे की रॉड से कई वार उसके सिर और चेहरे पर वार किए। इससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना से संबंधित वीडियो और फोटो उसके पास मौजूद हैं। उसने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि जांच कर प्राथमिकी  दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed