{"_id":"6ad76251d911252f34092f2d","slug":"model-mission-shakti-kendra-launched-to-provide-grievance-redressal-counseling-and-shelter-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शिकायत, काउंसलिंग और आश्रय की सुविधा के लिए मॉडल मिशन शक्ति केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शिकायत, काउंसलिंग और आश्रय की सुविधा के लिए मॉडल मिशन शक्ति केंद्र शुरू
Tue, 20 Oct 2026 06:19 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
मॉडल मिशन शक्ति केंद्र की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए बादशाहीनाका थाने में मंगलवार को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र शुरू किया गया। यहां पीड़ित महिलाओं की शिकायत दर्ज करने, काउंसलिंग, जरूरी सहायता, आश्रय और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एकीकृत सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने की। इस दौरान आयोजित जागरूकता चौपाल में करीब 350 महिलाओं, बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्हें बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

Trending Videos
जागरूकता चौपाल
- फोटो : अमर उजाला
लघु फिल्म से दी सुरक्षा की जानकारी
चौपाल में उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से निर्मित लघु फिल्म 'बढ़ते बच्चे' दिखाई गई। इसके माध्यम से किशोरों को शारीरिक और मानसिक बदलावों, सहमति, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090 की उपयोगिता, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने और पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई।

केंद्र के नवीनीकरण, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और अभिलेखों के डिजिटलीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय, बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कुमार और महिला थाना प्रभारी कमर सुल्ताना समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।