{"_id":"6abd4e171f923ea0c30b959a","slug":"video-kanpur-population-of-around-25000-stranded-in-waterlogged-area-for-six-days-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छह दिन से जलभराव में फंसी करीब 25 हजार आबादी, पेयजल के पांच टैंकर हो रहे नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छह दिन से जलभराव में फंसी करीब 25 हजार आबादी, पेयजल के पांच टैंकर हो रहे नाकाफी
चारों तरफ पानी है लेकिन प्यास बुझाने के लिए पेयजल नहीं। मकड़ीखेड़ा और आसपास की बस्तियों में छह दिन से यही दर्द लोगों की जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव बुधवार को करीब एक इंच घटा, लेकिन कई गलियों में अब भी दो फीट तक पानी भरा है। मुख्य मार्ग खाली होने से थोड़ी राहत जरूर मिली मगर घरों तक पहुंचना अब भी मुश्किल है।
मकड़ीखेड़ा, सरस्वती विहार, गुप्ता सोसाइटी, फ्रेंड्स कॉलोनी, अग्निहोत्रीनगर, सुख्खूपुरवा और ख्योरा में लोग गंदे पानी से होकर रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जलभराव के कारण बोरिंग से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। करीब 25 हजार की आबादी के लिए दिन में भेजे जा रहे पांच टैंकर नाकाफी साबित हो रहे हैं। परमियानाला ओवरफ्लो होने से मैनावती मार्ग और एनआरआई सिटी के मुख्य मार्ग तक पानी पहुंच गया है। ज्योरा और ख्योरा के लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामविलास, रोहित, सौरभ आदि ने नगर निगम के आठ में से छह पंप चलने का आरोप लगाया है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि सभी आठ पंप लगातार चल रहे हैं। पानी के बीच फंसी जिंदगी अब बस साफ पानी और राहत का इंतजार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।