{"_id":"6ab0225229ee1f777d05d572","slug":"video-kanpur-pm-modis-25-year-journey-to-be-depicted-in-street-plays-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नुक्कड़ नाटकों में दिखेगा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नुक्कड़ नाटकों में दिखेगा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और उपलब्धियों की गाथा अब नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनता तक पहुंचाई जाएगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा उत्तर और दक्षिण की ओर से इसके लिए व्यापक कार्यक्रम तय किए गए हैं। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पत्रकारों को बताया कि 22 से 28 सितंबर तक प्रत्येक विधानसभा में 20 स्थानों पर नमो सेवा-अनकही कहानियां का मंचन होगा। संगीतमय मंचन में सांस्कृतिक मंत्रालय के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। प्रत्येक विधानसभा में नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। विद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी होंगी। वार्ता में उत्तर जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा, अनुराग, सीमा, अवधेश सोनकर शामिल रहे। इसी तरह भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि सभी विधानसभाओं के प्रमुख और व्यस्त चौराहों पर नुक्कड़ नाटक होंगे। इनमें मोदी के 13 वर्ष के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसर, स्वच्छता और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।