Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Maihar Preparations for Navratri Fair: Damodar Ropeway to remain closed for 11 days.
{"_id":"6aafc39b46a6e2d3b4013875","slug":"maihar-preparations-for-navratri-fair-damodar-ropeway-to-remain-closed-for-11-days-maihar-news-c-1-1-noi1431-4745212-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि की तैयारी: 11 दिनों तक बंद रहेगा मैहर का दामोदर रोपवे, शुरू होने के लिए इस दिन तक करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि की तैयारी: 11 दिनों तक बंद रहेगा मैहर का दामोदर रोपवे, शुरू होने के लिए इस दिन तक करना होगा इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:21 PM IST
Link Copied
आगामी नवरात्रि मेले के दौरान देवी जी धाम में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने दामोदर रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार 21 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक कुल 11 दिनों तक रोपवे सेवा बंद रहेगी। मंदिर समिति की प्रशासक एवं एसडीएम दिव्या पटेल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवी जी धाम पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में मंदिर परिसर और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सेवा रहेगी बंद
आदेश के मुताबिक दामोदर रोपवे की सेवा 21 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को देवी जी धाम तक पहुंचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग और सीढ़ियों का उपयोग करना होगा।
नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां
नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, दर्शन, यातायात और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। रोपवे सेवा को बंद रखने का निर्णय भी इसी व्यापक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि नवरात्रि मेले के दौरान मंदिर पहुंचते समय निर्धारित व्यवस्थाओं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।